अगले साल जनवरी में मां बनेंगी रानी मुखर्जी

ऐसी खबरें हैं कि बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी मां बनने वाली हैं. मुंबई मिरर में छपी खबर के मुताबिक रानी मुखर्जी अगले साल जनवरी में मां बनेंगी.

रानी मुखर्जी काफी समय से अपने पति के साथ लंदन में हैं. सूत्रों के मुताबिक रानी की डिलीवरी मुंबई में ही होगी. मतलब साफ है कि चोपड़ा के घर यह नन्हा मेहमान लंदन में नहीं बल्कि मुंबई में पैदा होगा.

रानी मुखर्जी ने पिछले साल अप्रैल में यशराज फिल्मस के हेड और फिल्मकार आदित्य चोपड़ा से शादी रचाई थी. मुंबई मिरर की खबर के मुताबिक रानी की भाभी और टीवी अभिनेत्री ज्योति मुखर्जी ने इस खबर को कन्फर्म करते हुए कहा, 'हां रानी प्रेग्नेंट हैं.'

हालांकि इस बारे में आधिकारिक तौर पर कोई स्टेटमेंट नहीं आया है.

आपको बताते चलें कि रानी की यह पहली शादी है जबकि आदित्य ने इससे पहले पायल खन्ना से शादी रचाई थी, लेकिन 2009 में दोनों ने तलाक ले लिया.

अपने 16 साल के करियर में रानी ‘साथिया’, ‘हम तुम’, ‘वीर जारा’ ‘बंटी और बबली’ ‘दिल बोले हडिप्पा’ जैसी सफल फिल्में कर चुकी हैं.
Share on Google Plus

About Gujarati Post

Gujarati Post is a website for gujarati news, posts, education-career, knowledge.
    Blogger Comment
    Facebook Comment

1 comments:

  1. Good information to know and right to the point. Thanks for this well written post, i’ll follow up for more updates if you keep posting them.
    employment news

    ReplyDelete