डांस रिएलिटी शो 'झलक रीलोडेड' अपने आखिरी सफर में है. डांस और झलक के फैंस के लिए जहां यह दुख देने वाली खबर है वहीं रिएलिटी शो 'बिग बॉस' के फैंस के लिेए खुशी देने वाली. झलक के खत्म होते ही कलर्स पर बिग बॉस सीजन-9 शुरु होने वाला है. बिग बॉस की खबरों के आते ही ये गॉसिप भी भी शुरु हो गए हैं कि इस बार बिग बॉस के घर में कौन-कौन सेलिब्रिटी होंगे? खबरों में कई सेलिब्रिटीज के नाम हैं. आज हम आपको बताते हैं कुछ ऐसी सेलिब्रिटीज़ के नाम जिनके बिग बॉस सीजन-9 में आने के कयास लगाए जा रहे हैं.
श्वेता बासु
'मकड़ी' मे छोटी बच्ची का किरदार कर मशहूर हुईं अभिनेत्री श्वेता बासु पिछले साल 'सेक्स स्कैंडल' विवाद में फंसी थीं. श्वेता के बिग बॉस सीजन-9 का हिस्सा बनने की उम्मीद है.
सना सईद
पिछली बार नच बलिए-7 में अपने ब्वॉयफ्रेंड दीपक के साथ दिखीं सना सईद भी इस साल बिग बॉस के घर में जगह बना सकती हैं. सना ने फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में शाहरुख खान की बेटी का किरदार किया था. शाहरुख की बेटी के रोल में उन्हें खासी शोहरत मिली थी.
रश्मि देसाई
नच बलिए-7 में दिखीं अभिनेत्री रश्मि देसाई हाल ही में अपने पति और अभिनेता नंदीश संधू के साथ अपनी शादी में आ रही दिक्कतों के लिए भी सुर्खियों में थीं. लेकिन अब इन दोनों के बीच सब कुछ 'ऑल इज वेल' है. खबर है कि रश्मि को बिग बॉस सीजन-9 के लिए अप्रोच किया गया है. बिग बॉस में कपल को साथ लाने का चलन रहा है तो हो सकता है कि नंदीश भी रश्मि के साथ बिग बॉस के घर में दिखें.
राधे मां
खबर तो स्वघोषित और विवादित धर्मगुरु राधे मां के भी बिग बॉस के घर में जाने की है. लेकिन लगता है कि अपनी कानूनी दिक्कतों और सुनवाई के चलते राधे मां बिग बॉस के घर में नहीं जा पाएंगी. लेकिन अगर हाथ में त्रिशूल थामे और लाल रंग में सजी हुई राधे मां बिग बॉस में जाती हैं तो बिग बॉस का रोमांच सायद दोगुना हो जाएगा.
बाबा राम रहीम
फिल्म 'MSG- मैसेंजर ऑफ गॉड' से डेब्यू करने वाले गुरमीत राम रहीम जी भी बिग बॉस के नए सदस्य बन सकते हैं. खबरों के मुताबिक राम रहीम को शो को लिए अप्रोच किया गया है. हालांकि अभी तक इन खबरों की पुष्टि नहीं हुई है. लेकिन अगर डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम बिग बॉस में आने के लिए राजी हो जाते हैं तो ये कोई चौंकाने वाली बात नहीं होगी.
आशा नेगी
सीरियल 'पवित्र रिश्ता' में पूर्वी का किरदार और अभी इंडियल आइडल जूनियर को होस्ट कर रहीं अभिनेत्री आशा नेगी भी बिग बॉस-9 में जगह बना सकती हैं. हालांकि अभी रश्मि खुद इस बात से इनकार कर रही हैं. लेकिन रश्मि के फैंस तो उन्हें बिग बॉस के घर में जरूर देखना चाहेंगे.
राहुल यादव
कॉरपोरेट जगत के 'बैड ब्वॉय' राहुल यादव बिग बॉस के लगभग पक्के प्रतिभागियों में से एक हैं. housing.com से इस्तीफा देने के बाद सोशल मीडिया में राहुल को लेकर छाईं सुर्खियां तो आपको याद हैं ना?
उम्मीद है कि बिग बॉस सीजन 9 का प्रोमो 10 सितंबर को लॉन्च होगा.
- ABP Live
0 comments:
Post a Comment