लॉन्च हो गया 8 मेगापिक्सल कैमरे वाला इंटेक्स क्लाउड 5, कीमत सिर्फ 3,999 रुपए

इंटेक्स की क्लाउड सीरीज का नया स्मार्टफोन बाजार में आ गया है. इंटेक्स का नया स्मार्टफोन क्लाउड 5 एक ऑनलाइन वेबसाइट पर 3,999 रुपए में मौजूद है. कंपनी ने इस स्मार्टफोन के लॉन्च के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है और ना ही इसे आपनी साइट पर लिस्टेड किया है.

जानें, इंटेक्स क्लाउड 5 के नए फीचर्स-
  • यह एक डुअल-सिम स्मार्टफोन है.
  • यह फोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 4.4.2 किटकैट ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा.
  • इस हैंडसेट में 480x854 पिक्सल वाली पांच इंच की एफडबल्यूवीजीए टीएफटी डिस्प्ले दी गई है.
  • फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाडकोर स्प्रैडट्रम प्रोसेसर दिया गया है.
  • यह स्मार्टफोन 512एमबी रैम के साथ आता है.
  • इस हैंडसेट में 8 जीबी की इंटरनल मेमोरी दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 32 जीबी तक बढ़ा सकते हैं.
  • स्मार्टफोन में LED फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा जबकि 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है.
  • क्लाउड-5 में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर मौजूद है.
  • बात की जाए कनेक्टिविटी की तो इस हैंडसेट में GPRS, GPS, wifi, micro-usb और ब्लूटूथ फीचर उपलब्ध है.
  • इस स्मार्टफोन में 2000 mah की बैटरी दी गई है.
 -ABP LIVE
Share on Google Plus

About Gujarati Post

Gujarati Post is a website for gujarati news, posts, education-career, knowledge.
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment