फैंटम को लेकर हाफिज सईद ने किया PM मोदी पर वार कहा…

फैंटम को लेकर हाफिज सईद ने किया PM मोदी पर वार कहा...(Photo-FE)
हाफिज सईद ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है और कहा है कि फैंटम जैसी फिल्में उसे बदनाम किए जाने की साजिश का हिस्सा हैं।
पाकिस्तानी न्यूज़ चैनल एआरवाई से बात करते हुए सईद ने कहा कि फैंटम, नरेंद्र मोदी की पाक विरोधी नीति का हिस्सा है।
उसने कहा कि भारतीय फिल्मों के जरिए उसे बदनाम करने की कोशिशें हो रही हैं। गौरतलब है कि हाफिज सईद मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड है और भारत इसके सबूत पाकिस्तान को सौंप भी चुका है लेकिन बावजूद इसके वह पाकिस्तान में खुलेआम घूमता है।
हाल ही में गिरफ्तार हुए आतंकवादी नावेद ने भी स्वीकार किया कि उसे हाफिज सईद के बेटे ने ट्रेनिंग दी थी। एआरवाई टीवी के इस शो में सईद ने मुंबई हमले की निंदा भी की और भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना भी साधा। उसने कहा कि भारत जंग का जुनून फैला रहा है।
Share on Google Plus

About Gujarati Post

Gujarati Post is a website for gujarati news, posts, education-career, knowledge.
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment