3 बातें, जिनसे आपकी जिंदगी हो सकती है आसान








जिंदगी को आसान और सफल बनाने के लिए यहां बताई जा रही 3 बातों को याद रखें...

पहली बात
जिंदगी को पूरी तरह से बदल नहीं सकते हैं तो याद रखिए कि आप किन चीजों को अपने साथ आगे लेकर चल रहे हैं। क्या इन चीजों से सकारात्मक बदलाव आएंगे। क्या यह चीजें वाकई जरूरी हैं। यदि ये चीजें सकारात्मक बदलाव नहीं ला सकती हैं और ये जरूरी नहीं है तो इन्हें छोड़कर आगे बढ़ें।

दूसरी बात
आप कुछ नया नहीं करना चाहते हैं या जीवन जैसा चल रहा है उसे वैसा ही चलते रहने देना चाहते हैं तो ना बोलना सीखिए। जब तक ना बोलने की आदत नहीं पड़ेगी, तब तक कुछ न कुछ नया होता रहेगा और अनचाहे कामों से मानसिक और शारीरिक तनाव बढ़ता रहेगा।

तीसरी बात
हर दिन एक साथ सौ बातों पर फोकस नहीं किया जा सकता है। सकारात्मक नतीजों के लिए एक दिन में केवल तीन-चार बातों पर फोकस करें। कम बातों पर फोकस करने से सफलता आसानी से मिल सकती है। ज्यादा बातों पर ध्यान देने से कोई भी नतीजा नहीं मिलेगा और तनाव बढ़ेगा।
Share on Google Plus

About Gujarati Post

Gujarati Post is a website for gujarati news, posts, education-career, knowledge.
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment