महंगा पड़ा सांप के साथ सेल्फी लेना, खर्च हो गए 1 लाख 50 हजार डॉलर

इन दिनों हर किसी के सिर पर सेल्फी भूत सवार है, खुद की सेल्फी लेने के लिए यंगस्टर्स न जाने क्या-क्या कर जाते हैं। सेल्फी के चक्कर अब तक कई लोगों की जान भी जा चुकी है।

jansatta

सेल्फी से रिलेटिड एक और मामला सामने आया है। अमेरिका में स्थित सेन डियोजो में 36 साल के एक युवक को सेल्फी सेना इतना महंगा पड़ गया है कि उसके इलाज में 150,000 डॉलर खर्च यानी 1 करोड़ रुपये खर्च करने पड़े।

दरअसल, इस युवक ने जहरीले सांप को अपन गले में डालकर सेल्फी खिचवाई, इसके बाद फिर क्या सांप ने वार कर ही दिया। पहले तो युवक ने सांप को आराम से अपने गले में पहन लिया लेकिन जैसे ही उसने अपने मोबाइल से सेल्फी खींचनी चाही तो सांप ने काट लिया।

इसके बाद गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सांप के काटने से उसके हाथ का इन्फेक्शन इतना बढ़ गया है कि अब इसे काटने की नौबत आ गई है।

यह वाकया कैलिफोर्निया के एलसिनॉयर में एलेक्स गोमेज नामक के युवक के साथ घटित हुआ है। युवक की मां डेबोराह गोमेज ने बताया कि फार्म हाउस में मिले एक सांप को एलेक्स ने अपने गले में लपेट लिया और सेल्फी लिए।

मां यह सब देखकर हैरान हो गई। इस दौरान नाराज सांप ने एलेक्स की बांह में काट लिया। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मां ने बताया कि जहां सांप ने काटा है, वहां घाव बड़ा बन गया है और यह तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि उनके बेटे के हाथ को ही काटना पड़े। अस्पताल में अभी युवक का सर्पदंश का इलाज चल रहा है।

-जनसत्ता
Share on Google Plus

About Gujarati Post

Gujarati Post is a website for gujarati news, posts, education-career, knowledge.
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment