पटेल रिजर्वेशन का आंदोलन तेज करेंगे हार्दिक, 6 सितंबर से 'रिवर्स दांडी मार्च'

फोटो- हार्दिक पटेल।
फोटो- हार्दिक पटेल।

गुजरात में पाटीदार पटेल रिजर्वेशन के लिए हार्दिक पटेल आंदोलन तेज करने जा रहे हैं। गांधी जी की तर्ज पर वह दांडी मार्च निकालेंगे। हार्दिक 6 सितंबर से 'रिवर्स मार्च' करेंगे। हार्दिक दांडी से साबरमती तक यात्रा करेंगे, इसलिए इसे 'रिवर्स मार्च' कहा जा रहा है। इस दौरान वह गुजरात विधानसभा के 55 विधायकों को गुलाब का फूल देंगे। बता दें कि हार्दिक सरकारी नौकरियों में ओबीसी कोटे के तहत रिजर्वेशन की मांग कर रहे हैं।
(यहां पढ़ें डिटेलः ऐसे भड़का गुजरात: राज्य में हुए आरक्षण आंदोलन की अंदरूनी कहानी)
क्या है दांडी मार्च?
गांधी जी ने अंग्रेजों के नमक कानून के विरोध में यात्रा निकाली थी। महात्मा गांधी ने साल 1930 में साबरमती आश्रम से दांडी तक की यात्रा कर नमक सत्याग्रह किया था। इस यात्रा को दांडी कूच के नाम से भी जाना जाता है। पाटीदारों के आरक्षण की मांग को लेकर गुजरात में पिछले दिनों बवाल कर चुके हार्दिक गांधी जी के उलट 6 सितंबर को दांडी यात्रा करेंगे। गांधी ने साबरमती आश्रम से दांडी तक की यात्रा की थी और हार्दिक पटेल आरक्षण की मांग को लेकर दांडी से साबरमती की यात्रा पर निकलेंगे।
हार्दिक दिखा चुके हैं अपनी ताकत 
बीते दिनों गुजरात के कई जिलों में आरक्षण की मांग को लेकर हार्दिक के नेतृत्व में पाटीदार पटेलों ने जोरदार प्रदर्शन कर अपनी ताकत दिखाई थी। प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में कई लोग मारे गए थे।

-Bhaskar
Share on Google Plus

About Gujarati Post

Gujarati Post is a website for gujarati news, posts, education-career, knowledge.
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment