नई दिल्ली : बिना सब्सिडी वाला एलपीजी सिलेंडर अब 25.5 रुपये सस्ता हो गया है. इसके अलावा जेट ईंधन की कीमत में भी 11.7 फीसदी की कटौती की गई है. इससे पहले भी बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती हो चुकी है.
देश की सबसे बड़ी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आइओसी) ने बताया कि दिल्ली में शनिवार से बिना सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर 585 रुपये में मिलेगा. अब तक इसकी कीमत 608.50 रुपये थी. इससे पहले एक जुलाई को भी ऐसे एलपीजी के दामों में 18 रुपये प्रति सिलेंडर की कटौती हुई थी. गौरतलब है कि लोगों को हर साल 14.2 किलो के 12 सिलेंडर सब्सिडी दरों पर मिलते हैं.
नई दिल्ली: अब एलपीजी कनेक्शन लेने के लिए गैस एजेंसियों के चक्कर काटने की ज़रूरत नहीं होगी. अब ऑनलाइन गैस कनेक्शन मिलेगा और वो भी ग्राहकों के घर पर.
पेट्रोलियम मंत्रालय ने 13 शहरों में सहज नाम से ये स्कीम शुरू कर दी है. mylpg.in पर जाकर ग्राहक किसी भी कंपनी के ऑनलाइन कनेक्शन के लिए आवेदन कर सकते हैं. ऑनलाइन ही सारे दस्तावेज जमा करके ऑनलाइन पेमेंट किया जा सकता है.
इसके बाद डिस्ट्रीब्यूटर आपके घर नए गैस कनेक्शन की डिलीवरी कर देगा. ये सेवा फिलहाल दिल्ली, अहमदाबद, बेंगलुरु, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ, मुम्बई, पटना और पुणे में शुरू की गयी है. जल्द ही इसे देश भर में लांच किया जाएगा.
जानें, कैसे मिलेगा ऑनलाइन गैस कनेक्शन
- mylpg.in पर जाकर KYC फॉर्म भरना होगा.
- पासपोर्ट साइज़ फ़ोटो, बैंक एकाउंट डिटेल्स, id प्रूफ और एड्रेस प्रूफ अपलोड करना होगा.
- इसके बाद ग्राहक को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ईमेल id पर रजिस्ट्रेशन नंबर मिलेगा.
- 24 घंटों में डुप्लीकेशन प्रोसेस पूरा होना के बाद ग्राहक को ईमेल पर वेटलिस्ट नंबर मिल जाएगा.
- इसके बाद ग्राहक ऑनलाइन पेमेंट जमा करके अपने घर पर ही गैस कनेक्शन पा सकेंगे.

0 comments:
Post a Comment