इस देश में बोकोहराम का कहर, कर डाली 80 लोगों की हत्या

यहां फैली दहशत, बोकोहराम ने किया 80 लोगों को लहुलुहान (PHOTO-IE)
संदिग्ध बोको हराम के घुड़सवार बंदूकधारियों ने सप्ताहांत में नाइजीरिया के अशांत उत्तरपूर्व के तीन गांवों में लगभग 80 लोगों की हत्या कर दी है। यह जानकारी सर्तकता समिति के सदस्य और निवासियों ने सोमवार को दी।
अतिवादी समूह की तरफ किया गया यह हमला छह वर्ष से जारी उग्रवाद का हालिया खूनखराबा था जिसका उद्देश्य अस्थिर क्षेत्र में एक इस्लामिक स्टेट बनाने का है।
बोको हराम के साथ संघर्ष करने वाले बाबाकुरा कोलो ने बताया कि शुक्रवार को बोरनो स्टेट के बानू गांव में किये गये हमले में 68 व्यक्ति मारे गये जबकि निवासियों ने बताया कि शनिवार और रविवार को दो अन्य गांवों में 11 अन्य लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी गयी।
कोलो ने बताया, ‘हमें शुक्रवार देर रात बानू गांव में हमले की खबर मिली जहां पर बोको हराम के बंदूकधारी घोड़ों पर सवार होकर आए और ग्रामीणों पर गोलीबारी की। हमले में 68 व्यक्ति मारे गये।’’
Share on Google Plus

About Gujarati Post

Gujarati Post is a website for gujarati news, posts, education-career, knowledge.
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment