गुजरात: पुलिस की बेकाबू जीप ने 5 लोगों को कुचला, 1 महिला की मौत, 4 घायल

गुजरात के वडोदरा में पुलिस की बेकाबू जीप ने सोमवार रात फुटपाथ पर सो रहे पांच लोगों को कुचल दिया. इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि चार लोग बुरी तरह से घायल हो गए.

गुजरात के वडोदरा के तरशाली इलाके में सोमवार रात 8 बजे पुलिस की बेकाबू जीप ने सड़क के किनारे फुटपाथ पर सो रहे पांच लोगों को कुचल दिया.

आपको बता दें कि पुलिस की जीप के नीचे आकर एक महिला की मौत हो गई जबकि चार लोग जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे हैं.

ऐसा बताया जा रहा है की बीती रात पुलिस की टीम बोलेरो जीप से पेट्रोलिंग पर निकली थी. तरशाली ब्रिज के नीचे गाड़ी जैसी ही पहुंची ड्राइवर ने अपना संतुलन खो दिया और जीप पलट गई.

हादसे में घायल लोगों को वड़ोदरा की एस एस जी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसमें से 1 की हालत गंभीर बताई जा रही है.
Share on Google Plus

About Gujarati Post

Gujarati Post is a website for gujarati news, posts, education-career, knowledge.
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment