चाहे हम किसी जेंडर के हो या हमारी उम्र कुछ भी हो, हम सभी को खूबसूरत स्किन पानी की चाहत तो रहती ही है. हम हमेशा अपने चेहरे पर होने वाले महांसे, दाग-धब्बे और पोर्स को लेकर टेंशन में रहते हैं , लेकिन स्किनकेयर से जुडा विज्ञान इतना भी मुश्किल नहीं होता जितना हम सोचते हैं. बस कुछ बेसिक रूल्स को फॉलो करके हम आसानी से पा सकते हैं हेल्दी स्किन.
1. दिन में दो बार करें स्किन को साफ - चाहे आपकी स्किन ऑयली हो या ड्राय या दोनों, इसे दिनभर में दो बार साफ करना न भूले. सुबह क्रीम लगाने से पहले एकबार अपने चेहरे को धोएं और रात में सोने से पहले इसे दोबारा धोएं
2. करें टोनर का इस्तेमाल - ये आपके पोर्स को सही जगह पर बनाए रखने के अलावा आपकी स्किन को रखेगा फ्रेश और टाइट. चेहरा धोने के बाद और क्रीम लगाने से पहले इसका इस्तेमाल करें.
3. मॉइश्चराइज़र - ऐसे लोग जिनकी स्किन ऑयली होती है वो अक्सर ये सोचते हैं कि उन्हें मॉइश्चराइज़र का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. लेकिन आपका सोचना बिल्कुल गलत है! हम सभी को अपनी स्किन को हाइड्रेड करने की ज़रूरत होती है इसलिए मॉइश्चराइज़र का इस्तेमाल करना न भूलें.
4. सनस्क्रीन भी है ज़रूरी - अगर बाहर निकलते समय ( खासकर सुबह के 9 बजे से लेकर शाम के 4 बजे तक) आप खूद को ऊपर से नीचे तक ढक कर नहीं निकलती तो सनस्क्रीन आपके लिए बेहद ज़रूरी है
5. करें स्क्रबिंग - हफ्ते में एक बार स्क्रबिंग ज़रूर करें. अगर आप ऐसा नहीं करेंगी तो क्रीम अच्छी तरह से आपकी त्वचा में नहीं समा पाएगी, क्योंकि गंदगी और डेड स्किन की वजह से त्वचा ब्लॉक हो जाती. इसलिए इन्हें खत्म करने के लिए हफ्ते में एक बार स्क्रबिंग ज़रूर करें.
6. पिएं पानी - जितना ज़्यादा हो उतना पानी पिएं. स्किन को अंदरूनी नमी देने का इससे आसान तरीका कुछ भी नहीं हो सकता हैं. हमारी स्किन को बाहरी नमी के साथ-साथ अंदरूनी नमी की भी ज़रूरत होती है.
7. रात में भी ज़रूरी है स्किन की देखभाल - रात के समय खुद ही स्किन आपने आप को हील (धाव और दाग-धब्बों को भरने) करने का काम करती है. इसलिए सोने से पहले हर रोज़ अपने चेहरे को धोएं और मॉइश्चराइज़ ( नाइट क्रीम हो तो ज़्यादा बेहतर) करें.
8. होठों पर भी दें ध्यान - सूखे और बेजान होठ आपको उम्रजराज़ दिखते हैं, इसलिए इन्हें हेल्दी रखने के लिए नियमित रूप से स्क्रब करने के साथ-साथ लिप बाम का भी इस्तेमाल करें.
9. बीच-बीच में दें स्किन को खास देखभाल - जैसे आपकी कार को बीच-बीच में खास सर्विसिंग की ज़रूरत पड़ती है, ठीक वैसे ही हमारी स्किन को भी खास देखभाल की ज़रूरत होती है. इसलिए बीच में एक बार फेशियल, मसाज या फेस पैक का इस्तेमाल ज़रूर करें.
10. चलें मौसम के हिसाब से - अपनी स्किन को मौसम के हिसाब से ट्रीटमेंट दें. गर्मियों में लाइट मॉइश्चराइज़र, नमी से भरे महीनों में सीरम और ठंड में रिच क्रीम का इस्तेमाल करें.

0 comments:
Post a Comment